सूर्य का असली रंग क्या होता है? What is the Actual Color of Sun.




सूर्य का असली रंग क्या है, यह हमे अलग-अलग रंग का क्यो दिखाई देता है?

    जिस सूर्य को आप और हम रोज देखते है उस सूर्य को हमने बच्चों की textbook में पीले या नारंगी रंग का बना देखा होगा। असल मे वो सूर्य का असली रंग नही है। सूर्य कई रंगों के मिश्रण का एक समूह है। सूर्य से आने वाले प्रकाश को जब एक प्रिज़्म से गुजारा जाता है तो हमे कई रंगों का एक समूह दिखाई देता है। इस समूह को हम Rainbow में भी देख सकते है। इनका एक क्रम होता है। जिनमे बैगनी, नीला, असनानी, हरा, पीला, नारंगी, लाल है। इन रंगों में लाल सबसे अधिक तरंग दैधर्य (Wavelenth) और नील सबसे कम wavelenth वाला रंग है।

          सुबह या शाम के समय जब सूर्य पृथ्वी के horizon (छितिज) पर होता है तो इसकी दूरी पृथ्वी से अधिक होती है तब पृथ्वी के वायुमंडल प्रभाव के कारण कम wavelenth की किरणें जैसे नीली, हरी, बैगनी वायुमंडल में फैल जाती है। केवल अधिक wavelenth वाली किरणे ही जैसे लाल, पीली, नारंगी ही घने वायुमंडल को पार करके हमारी आंखों तक पहुच पाती हैं। इसलिए सुबह और शाम के समय सूर्य लाल या पीला दिखाई देता है।

    दोपहर के समय सूर्य जब सबसे कम दूरी पर होता है तो रंगों का फैलाव कम होता है। इसलिए इसका रंग हमे सफेद दिखता है। जैसे जैसे हम पृथ्वी की सतह से ऊपर जाते जाएंगे वैसे वैसे सूर्य का रंग सफेद दिखाई देने लगता है।
   
   अंतरिक्ष मे वायुमंडल न होने के कारण इसके रंगों का बिखराव नही होता इसलिए यह सफेद दिखाई देता है। नीले रंग की सबसे कम wavelenth होने के कारण वायुमंडल में इसका बिखराव सबसे अधिक होता है इसी बजह से आसमान नीला दिखाई देता है।

 वैसे तो सूर्य के रंग के वारे में कई भ्रम है USA का मानना है कि इसका रंग पीला है जापान सूर्य को लाल रंग का बताता है। मगर अभी तक के शोध कार्यो के अनुसार सूर्य का असली रंग सफेद ही बताया है। 
    
तो असल मे सूर्य का रंग "सफेद" ही है।

NOTE- दिन में सूर्य को कभी भी DIRECT नही देखना चाहिए इससे आपकी आंखे खराब हो सकतीं है।

    आपको हमारी यह जानकरी कैसे लगी कमेंट करके बताए। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

निजीकरण के दुष्परिणाम | Side effects of privatization

GB या MB क्या है?