बॉलीवुड में अभिनय की आत्महत्या का जिम्मेदार कौन?
- 14 जून 2020 को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। उनकी आत्महत्या के बाद से ही बॉलीवुड में हो रहे भेदभाव पर सवाल उठाये जा रहे है।
- एक मध्यवर्गीय परिवार से आगे निकलकर सुशांत सिंह राजपूत ने अभिनय और ग्लेमर की दुनिया मे अपने झंडे गाड़ने सुरु कर दिए थे। उनके इस तरह चले जाने पर हमें बहुत दुख है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है। खासकर उनके बुजुर्ग पिता के साथ। एकलौते बेटे के दुनिया से चले जाने का गम क्या होता है ये उनके पिता ही समझ सकते है।
बॉलीवुड में आये दिन आत्महत्या की घटना सुनने को मिलती रहती है। हर घटना पर लोग अपने हिसाब से या अपने की तरफ झुककर बयान देते है। बॉलीवुड में आत्महत्याओं पर न तो खुलकर चर्चा हुई और न ही सम्पूर्ण बॉलीवुड इसको मिटाने का लिए एक साथ इकठ्ठा हुआ। जब 90 के दशक की सुपरस्टार दिव्या भारती की मृत्यु हुई थी तो इसके पीछे की बजह संजय दत्त और माधुरी को भी बताया गया था। हालांकि हम इस बात की पुष्टि नही करते। मगर आरोप लगाए गए थे लोग आज भी चर्चा करते है। उस समय किसी भी बड़े कलाकार ने आगे आकर खुलकर बयान नही दिया था।
जब 2013 में प्रशिद्ध अभिनेत्री जिया खान ने अपने घर मे आत्महत्या कर ली थी तब भी इसका आरोप एक्टर आदित्य पंचोली ले बेटे सूरज पंचोली पर लगा था। जिया ने आखिरी कॉल सूरज पंचोली को ही की थी। जिनके साथ वो लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थी। और वो सूरज की तरफ सेअपने रिलेशन को लेकर डिप्रेसन में थी। उस समय कंगना रनौत ने बेहद की गैरजिम्मेदार बयान दिया था। कंगना ने कहा था। डिप्रेशन एक बीमारी की तरह है जिसका उसी तरह से इलाज भी होना चाहिए। अगर कोई इंसान इस तरह के भयानक कदम उठाने का सोचता है तो इस बारे में बात करना बेकार है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। डिप्रेशन किसी भी चीज से हो सकता है। उसके लिए किसी को दोषी नहीं ठहरा चाहिए।' उस समय कंगना ने या बयान न देकर डिप्रेशन के पीछे की बजह जानने प्रयास करना चाहिए था। कंगना के कैरियर की सुरुवात में उनका नाम सूरज के पिता आदित्य पंचोली के साथ भी जोड़ा गया था। जिया की मौत पर बॉलीवुड ने चुप्पी साध ली। फिर जिया की माँ ने आगे आकर अपनी बेटी की मौत की CBI जांच कराने के लिए केस लड़ा था। मगर कोई उनके साथ नही आया था।
आज सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर कंगना के बयान बिल्कुल उलट है। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट करके इसका जिम्मेदार बॉलीवुड में व्याप्त NETOTISM को बताया है।
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1272468124118298625?s=19
उन्होंने वीडियो के माध्यम से कहा कि " सुशांत इंजीनियरिंग कॉलेज में रैंक होल्डर था, ऐसे में उसका दिमाग कैसे कमजोर हो सकता है। उन्होंने कहा कहा कि सुशांत अपने आखिरी पोस्ट में कह रहे हैं कि उनका कोई गॉडफादर नहीं है, उन्हें इंडस्ट्री से निकाल दिया जाएगा । छ-सात के करियर में उन्हें कोई सम्मान नहीं मिलता है। उनकी डेब्यू फिल्म काय-पो-छे के लिए उन्हें अवार्ड नहीं मिलता है, जबकि गली ब्वॉय जैसी वाहियात फिल्म को सारे पुरस्कार मिलते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ चमचे पत्रकार सुशांत को एडिक्ट कहते हैं, लेकिन उन्हें संजय दत्त का नशा नहीं दिखाई देता। बाहरी टेलेंट को नीचा दिखाने के लिए इंडस्ट्री में साजिशें हो रही हैं।
कंगना के साथ साथ अन्य कुछ (मगर सभी नही ) एक्टर भी सामने आए और खुलकर नेपोटिज़्म पर बोले, अगर इसी तरह की आवाज़ दिव्या भारती और जिया खान की मौत के समय हुई होती तो शायद हम सुशांत सिंह राजपूत को बचा लेते।
RIP सुशांत सिंह राजपूत..



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें